Advertisement

श्री संकटमोचन हनुमान जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मेंसार्वभौम श्रीरामायण सम्मेलन सभा, काशी का 103 वौं अधिवेशन एवंश्रीरामायण सम्मेलन, श्रीमानस व्यास सम्मेलन भव्य समारोह के साथ होगा। श्री संकट मोचन संगीत समारोह (षड् दिवसीय )। दिनांक 06 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026।

जे येहि कथहि सनेह समेता। कहिहहिं सुनहहिं समुझि सचेता।

होइहहिं रामचरन अनुरागी। कलिमल रहित सुमंगल भागी।।

यह सूचित करते अपार हर्ष हो रहा है कि भक्ताग्रगण्य श्रीसंकटमोचन हनुमान जी का जयन्ती महोत्सव एवं सार्वभौम श्रीरामायण सम्मेलन-सभा, काशी का वार्षिक अधिवेशन निम्नांकित कार्यक्रमों के अनुसार मि० चैत्र सुदी पूर्णिमा गुरूवार संवत् 2083 वि० दिनांक 02 अप्रैल 20ृ26 से मि० वैशाख कृ03 रविवार दिनांक 05 अप्रैल 2026 ई० तक श्रीसंकटमोचन मंदिर में भव्य समारोह के साथ मनाया जायेगा। उक्त उत्सव में काशी तथा बाहर की अनेक सुप्रसिद्ध रामायण मंडलियों एवं मानसवक्ताओं का अपूर्व जमघट होगा। अधिवेशन में सभापति का आसन अखिल ब्रह्माण्डनायक श्रीसीतारामजी महाराज सुशोभित करेगें। अतएव समस्त मानसप्रेमियों से आग्रह है कि उत्सव के सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य तथा यश के भागी बनें।

कार्यक्रम

१. मि० चैत्र शु० पूर्णिमा गुरूवार, सं० 2083 दिनांक 02.04.2026

प्रातः 6 से 7 बजे तक श्री हनुमान जी की पूजन आरती एवं झाँकी ।

प्रातः 7 से श्री रामायण जी की पूजन-आरती, श्रीमानसजी का एकाह पाठ।

2. मि0 सायंकाल श्रीरामकृष्ण मिशन के प्रेमियों का भजन एवं रामायण मंडलियों का अखंड गान रात्रि पर्यन्त।

वैशाख कृ03 शुक्रवार दिनांक 03.4.2026 से मि० वैशाख कृ03 रविवार दिनांक 05.4.2026 तक सायंकाल 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक केवल श्रीरामचरितमानस पर प्रवचन होगा।

श्री हनुमज्जयन्ती महोत्सव, संकट मोचन मन्दिर, वाराणसी-221005

दिनांक 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) चैत्र शुक्ल पूर्णिमा

1- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा दिनांक 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को श्रीहनुमज्जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में भक्ताग्रगण्य श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार एवं झाँकी, आरती, पूजन इत्यादि होगा। श्री हनुमज्जयन्ती के शुभ अवसर पर शहनाई वादन ब्राह्मणों द्वारा रूद्राभिषेक, श्री रामचरितमानस का एकाह पाठ, श्री सीताराम संकीर्तन, रामार्चा पूजन, श्री बाल्मीकि रामायण के सुन्दरकांड का पाठ सायं 5.00 बजे रामकृष्ण मिशन के कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन आयोजित है एवं रात्रि पर्यन्त नगर के विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा श्री रामचरित मानस का अखण्ड पाठ आयोजित है।

2.  सार्वभौम रामायण सम्मेलन (तीन दिवसीय)

(103 वॉ अधिवेशन) दिनांक 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026

श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सार्वभौम श्री रामायण सम्मेलन सभा काशी का 103 वॉ अधिवेशन एवं श्री रामायण सम्मेलन समारोह के साथ मनाया जायेगा। दिनांक 03 अप्रैल से 05 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय सार्वभौम रामायण सम्मेलन आयोजित है। जिसमें काशी तथा देश के अनेक सुप्रसिद्ध मानस वक्ताओं की कथा सांय 5.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक आयोजित है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्थानीय मानस वक्ताओं के साथ-साथ बाहर के वक्ता के नाम निम्नलिखित है

1. पंडित उमा शंकर जी शर्मा – बरेली

2. डा. भारत भूषण पाण्डेय – आरा

3. डा. चन्द्रकांत चतुर्वेदी – भभुआ

3. श्री संकट मोचन संगीत समारोह (षड् दिवसीय )

 दिनांक 06 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 समय‍:-सायं 7:30 बजे, स्थान– संकट मोचन मंदिर, वाराणसी

प्रतिवर्ष हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला श्री संकट मोचन संगीत समारोह 06 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *