थाना सारनाथ पुलिस ने मानवता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 4 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इस संवेदनशील ऑपरेशन को पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा की तलाश व बरामदगी अभियान के क्रम में अंजाम दिया गया।
उक्त अभियान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के सक्षम नेतृत्व में संचालित किया गया।
दिनांक 28.11.2025 को थाना सारनाथ पुलिस को एक पीड़ित महिला द्वारा सूचना दी गई कि लगभग शाम 3:30 बजे खेलते-खेलते उनका 4 वर्षीय पुत्र घर से कहीं लापता हो गया है। जानकारी मिलते ही थाना सारनाथ पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल खोज अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी कैमरों तथा फुटेज की मदद से लगातार अथक प्रयासों और सूझबूझ के साथ पुलिस टीम ने बालक की लोकेशन का पता लगाया और 24 घंटे के भीतर जलालीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से बालक को सुरक्षित बरामद किया।
बच्चे को सकुशल घर पहुंचाने पर बालक के परिजनों सहित स्थानीय क्षेत्रवासियों ने थाना सारनाथ पुलिस टीम के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के मानवीय प्रयास को सराहनीय बताया।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
1) थानाध्यक्ष शिवानन्द – थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
2) उ0नि0 अनुज शुक्ला – थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
3) उ0नि0 मुकेश पाल – थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
4) म0का0 रूकमणी उपाध्याय – थाना सारनाथ, कमिश्नरेट वाराणसी
थाना सारनाथ पुलिस की समयबद्ध कार्रवाई, सूझबूझ, तकनीकी उपयोग और जनसेवा के प्रति समर्पण ने एक परिवार को खुशी और राहत प्रदान की — तथा पुलिस-जन सहयोग की मिसाल पेश की।
BREAKING NEWS
|Nirjala Ekadashi 2026: 27 मई नहीं, इस दिन रखा जाएगा व्रत!|गंगा दशहरा : उत्पत्ति, महत्व, ज्योतिष और पूजन-विधि|April 2026|ज्योतिष शास्त्र के आलोक में भारत का भविष्य|वाराणसी: महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का समापन कार्यक्रम|अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री धनराज पिल्लई का सम्वाद बनारस के युवा हॉकी खिलाड़ी से|श्री संकटमोचन हनुमान जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मेंसार्वभौम श्रीरामायण सम्मेलन सभा|पुलिस अधिकारियों के लिए एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित|बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव बने पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव|जकप ने कर्नल रणजीत उपाध्याय जी का ८० वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

