वाराणसी, शिवाला-अस्सी। पैलेस ऑन गंगेज होटल में सोमवार को “बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” सम्मान समारोह बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। होटल प्रबंधन द्वारा फ्रंट ऑफ द हाउस एवं बैक ऑफ द हाउस दोनों श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनिल तिवारी (GM), विकास यादव (HOD), अभिलाष राय (HOD), अनुज मिश्रा (रिजर्वेशन मैनेजर), अभिलाष राय (हाउसकीपिंग मैनेजर) सत्य प्रकाश मिश्रा (सिक्योरिटी मैनेजर), कौशिक दास (F&B मैनेजर), शुभम (परचेज मैनेजर) और जुगल यादव (मेंटेनेंस मैनेजर) की विशेष उपस्थिति रही।
कुल 30 स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में उल्लेखनीय कार्य एवं समर्पण के लिए अनिल कुमार, काशी महावीर और अंकित सहित अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करते समय सभी कर्मचारियों के चेहरे पर उत्साह और गर्व स्पष्ट झलक रहा था।
कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए बैलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने खूब उत्साह के साथ भाग लिया। इसी दौरान स्टाफ के सदस्यों का बर्थडे सेलिब्रेशन भी धूमधाम से मनाया गया, जिससे पूरे समारोह में खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहा।
सभा के अंत में होटल प्रबंधन ने कर्मचारियों की मेहनत और टीम भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि होटल की सफलता का असली श्रेय समर्पित स्टाफ को जाता है।
इसी सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
BREAKING NEWS
|Nirjala Ekadashi 2026: 27 मई नहीं, इस दिन रखा जाएगा व्रत!|गंगा दशहरा : उत्पत्ति, महत्व, ज्योतिष और पूजन-विधि|April 2026|ज्योतिष शास्त्र के आलोक में भारत का भविष्य|वाराणसी: महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का समापन कार्यक्रम|अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री धनराज पिल्लई का सम्वाद बनारस के युवा हॉकी खिलाड़ी से|श्री संकटमोचन हनुमान जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मेंसार्वभौम श्रीरामायण सम्मेलन सभा|पुलिस अधिकारियों के लिए एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित|बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव बने पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव|जकप ने कर्नल रणजीत उपाध्याय जी का ८० वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

