वाराणसी, 24 नवंबर 2025
सिख धर्म के नवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीद दिवस पर वाराणसी में इस वर्ष एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत 23 नवंबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे जगतगंज गुरुद्वारा से हुई, जहाँ से एक भव्य जुलूस निकाला गया।
जुलूस में स्थानीय समाज के प्रबुद्ध और सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रज्ञा पुंज पत्रिका के संपादक राजीव नारायण पांडे ,जगतगंज मोहल्ला के सम्मानित लोग — सत्यनारायण पांडे, श्याम नारायण पांडे, हरी नारायण पांडे, एस.पी. श्रीवास्तव, विनोद शंकर उपाध्याय, अरुण पांडे, अर्क पांडे, हृदय प्रसाद पांडे, विजय कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या नाथ पांडे, सबरवाल , अलवालिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सभी लोगों ने सेवा-परंपरा का पालन करते हुए पूरे उत्साह से अतिथियों को पानी पिलाने, सेवा में शामिल होने और जुलूस के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका यह समर्पण गुरु परंपरा की “सेवा ही धर्म है” की भावना को सजीव करता रहा।
जुलूस जगतगंज गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर नीचे बाग गुरुद्वारा तक पहुँचा। पूरे मार्ग में कीर्तन, गुरु-वाणी, नगाड़े, ताशे और संगत की जय-घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठ़ा। श्रद्धालु, स्थानीय निवासी और शहरभर के लोग इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होकर अत्यंत भाव-विह्वल और आनंदित होते दिखे। गुरुद्वारा नीचे बाग पहुँचकर अरदास और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर ने न केवल गुरु तेग बहादुर सिंह के बलिदान को स्मरण कराया, बल्कि धर्म, मानवता, साहस और सेवा की उनकी विरासत को एक बार फिर सभी के हृदयों में प्रज्वलित किया।
BREAKING NEWS
|Nirjala Ekadashi 2026: 27 मई नहीं, इस दिन रखा जाएगा व्रत!|गंगा दशहरा : उत्पत्ति, महत्व, ज्योतिष और पूजन-विधि|April 2026|ज्योतिष शास्त्र के आलोक में भारत का भविष्य|वाराणसी: महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का समापन कार्यक्रम|अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी पद्मश्री धनराज पिल्लई का सम्वाद बनारस के युवा हॉकी खिलाड़ी से|श्री संकटमोचन हनुमान जी की जयन्ती के उपलक्ष्य मेंसार्वभौम श्रीरामायण सम्मेलन सभा|पुलिस अधिकारियों के लिए एचआईवी/एड्स संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित|बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव बने पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स के प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव|जकप ने कर्नल रणजीत उपाध्याय जी का ८० वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

