
ओमेगा प्लस हॉस्पिटल, सुंदरपुर में एक भव्य आयोजन में दिनांक 5 अप्रैल 2026 को एक प्रेरणादायक खेल संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय हॉकी के दिग्गज एवं पद्मश्री सम्मानित श्री धनराज पिल्ले, श्री गौरी शंकर सिंह (विवेक अकादमी), ओलंपियन श्री राहुल सिंह का वाराणसी के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आगन्तुक खिलाड़ियों ने मीडिया से संवाद करते हुए खेलों में अनुशासन, फिटनेस के महत्व तथा खेल के दौरान सावधानी बरतने एवं चोटों से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक सफल खिलाड़ी बनने के लिए केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास, सही मार्गदर्शन और मानसिक मजबूती भी अत्यंत आवश्यक है।
इसके पश्चात छात्रों एवं युवा खिलाड़ियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें श्री धनराज पिल्ले एवं श्री राहुल सिंह ने अपने खेल जीवन के वास्तविक अनुभव, संघर्षों और उपलब्धियों को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। धनराज पिल्लई जी ने पाकिस्तान इंडिया मैच के रोमांच और हार जीत पर अपने अनुभव सांझा किये और देशप्रेम से ओतप्रोत कुछ विशेष वृतांत सुनाए।

कार्यक्रम के दौरान फिटनेस, स्पोर्ट्स इंजरी से बचाव, फिजियोथेरेपी की भूमिका तथा खेलों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मनीष सिंह फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ओमेगा प्लस हॉस्पिटल द्वारा प्रकाश डाला गया।

डॉ कर्म राज सिंह डायरेक्टर ने बताया ओमेगा प्लस हॉस्पिटल द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सके, उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके तथा स्पोर्ट्स इंजरी के आधुनिक दूरबीन शल्य घुटना और कंधे, हेतु की जानकारी दी।



Leave a Reply