Advertisement

नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण: जलकल कैंपस में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, निर्धारित समय सीमा पर कड़ा रुख

वाराणसी, 28 नवंबर 2025।
जलकल कैंपस में चल रहे विकास एवं तकनीकी उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु नगर आयुक्त श्री हिमांशु नागपाल ने आज दिनांक 28.11.2025 को स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर असंतोष भी व्यक्त किया तथा कार्यों में गतिशीलता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—

  1. लैंड सोलर पैनल स्थापना कार्य में देरी पर कड़ा रुख
    सितंबर माह में पूर्ण हो जाने के बाद भी कार्य लंबित पाए जाने पर नाराज़गी व्यक्त की गई।
    कंपनी पर पूर्व में पेनाल्टी लगाई जा चुकी है।
    अब अंतिम समय सीमा 20 दिसंबर 2025 निर्धारित —
    उल्लंघन की स्थिति में सख़्त कार्यवाही की चेतावनी।
    (कार्यवाही: अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक, उ.प्र. जल निगम)
  2. सोलर पैनल कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण अनिवार्य
    भेलूपुर जलकल परिसर में लगाए जा रहे सोलर पैनल की क्वालिटी चेक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
    (कार्यवाही: परियोजना अधिकारी नोडा / अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक, उ.प्र. जल निगम)
  3. निष्प्रयोज्य वाहनों व मशीनरी की नीलामी की प्रक्रिया तेज़
    भेलूपुर परिसरों में वर्षों से पड़े स्क्रैप सामानों के सत्यापन और नीलामी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का आदेश।
    (कार्यवाही: महाप्रबंधक, जलकल)
  4. वाटर टैंक सफाई में निकली मिट्टी के उपयोग का निर्देश
    टैंक से निकली मिट्टी को नगर निगम व जलकल के कार्यों में उपयोग करने का निर्देश, अपव्यय रोकने पर बल।
    (कार्यवाही: महाप्रबंधक, जलकल)
  5. पंपिंग स्टेशन के अधिष्ठापन कार्यों की तय समय सीमा
    भदैनी रॉ वाटर पंपिंग स्टेशन में 2 सबमर्सिबल पंप और 1200 एमएम स्लूस वाल्व अधिष्ठापन को
    15 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने का आदेश —
    निर्धारित समय सीमा का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित।
    (कार्यवाही: अधिशासी अभियंता विद्युत/यांत्रिक, उ.प्र. जल निगम)
    निरीक्षण के दौरान श्री अनूप कुमार सिंह (महाप्रबंधक, जलकल), श्री अमित सोनकर (अधीक्षण अभियंता, जल निगम), श्री कमल सिंह (अधिशासी अभियंता, जल निगम), अधिशासी अभियंता जलकल तथा अन्य अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।
    नगर आयुक्त द्वारा जारी सख्त निर्देशों के साथ यह उम्मीद जताई जा रही है कि जलकल कार्यों की गति में तेजी आएगी और शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *