Advertisement

अस्मिता ने खेलो इंडिया विमेन पेंचक सिलाट जिला लीग 2025 में जीता मेडल

आप से बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि दिनांक 21 और 22 नंबर 2025 को अस्मिता खेलो इंडिया विमेन पेंचक सिलाट लीग सेंट लारेंस इंटरनेशनल स्कूल सारनाथ लेढूपुर में आयोजित किया गया। जिसमें वाराणसी के करीब 10 स्कूल इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया! आर. एन. पब्लिक स्कूल, सेंट लारेन्स इंटरनेशनल स्कूल, एम. एल. पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज, एस. एस. कान्वेंट स्कूल, एच. डब्लू. स्मिथ स्कूल, उन्नति अकादमी, वारियर्स अकादमी, के महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया जिसमे एम. एल. पब्लिक स्कूल 13 गोल्ड, 6 सिल्वर 5 ब्रोज़ जीतकर चैंपियन रहा वही आर. एन. पब्लिक स्कूल 7 गोल्ड, 8 सिल्वर और 1 ब्रोज़ जीतकर दूसरे स्थान पर रहा और तीसरे स्थान पर सेंट लारेन्स इंटरनेशनल स्कूल रहा.
इस प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ साईं (SAI) एसटीसी. जे. एस. द्रीवेदी, सी. एम. ओ. – चौन्दौली डॉ विकास कुमार यादव, डिस्ट्रिक्ट जिला ओलंपिक सचिव – शम्स तरबेज शम्पू , सीईओ लेपीलस प्राइवेट लिमिटेड श्री पियूष पाल, सेंट लारेन्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्ट – पशुपतिनाथ यादव प्रिंसिपल – रेखा ऋषिकेश पाण्डेय, द्वारा किया गया! वाराणसी पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव – सार्जन प्रसाद, अध्यक्ष – राजीव राजभर, कोषाध्यक्ष – विनय विश्वकर्मा ने इस प्रतियोगिता का संचालन किया जिसमे करीब 200 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया l आपने आपने भर वर्ग मे पदक जितने वाले खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनायें दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *